Saturday, February 15
Shadow

पंजाब: मोती महल पैलेस में चली गोलियां

Share Please

अमृतसर(राहुल अग्रवाल):- गांव भूरा कोहना में खेमकरण अमृतसर रोड स्थित मोती महल पैलेस में फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायलों को पट्टी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोली मारने वाले की पहचान सतिंदरपाल सिंह पुत्र रछपाल सिंह है। जोकि आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता सतनाम सिंह मनावां के भाई का बेटा है। गोली लगने के बाद आक्रोशित बरातियों ने जत्थेदार सतनाम सिंह मनवां पर हमला कर दिया। इस संबंध में जब थाना खेमकरण के एसएचओ कवलजीत राय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us