Sunday, July 19
Shadow

Jalandhar

जालंधर : BMS शोरूम पर फायरिंग का मामला पुलिस ने किया ट्रेस, शूटर गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर क्शिनपुरा स्थित BMS फैशन शोरूम पर फायरिंग का मामला कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस नें इस मामले में शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान वेस्ट के घास मंडी के रहने वाले कुश के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और डौसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को विदेश से किसी ने गोलियां चलाने के लिए कहा था। उन्होंने किसके कहने पर गोलियां चलाई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल दूसरे आरोपी की तलाश में भी...

जालंधर :- ED दफ़्तर पहुँचे MLA रमन अरोड़ा

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के बाद अब आप पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ईडी दफ्तर में पेश हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर में जाते हुए विधायक रमन अरोड़ा की तस्वीरें भी सामने आई है। हालांकि ईडी दफ्तर में जाने से पहले रमन अरोड़ा ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। बता दें कि इससे कुछ दिन पहले भी ईडी अधिकारियों द्वारा दफ्तर में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद कई घंटों तक विधायक से ईडी टीम द्वारा पूछताछ की गई थी। बता दें कि पिछली बार ईडी दफ्तर में दस्तावेज लेकर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की ओर से साढ़े 8 घंटे पूछताछ की गई थी। ईडी से पूछताछ के बाद 7.30 बजे विधायक रमन अरोड़ा बाहर निकले और मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। दरअसल, यह जांच आय से अधिक संपत्ति के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी...

Blast in Jalandhar: जालंधर में BSF मुख्यालय के पास धमाका, 1 किमी दूर तक गूंजी आवाज; इलाके में दहशत

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में Border Security Force (BSF) हेडक्वार्टर के पास मंगलवार शाम एक संदिग्ध विस्फोट की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। यह धमाका (Blast) करीब 8:15 बजे हुआ, जिसकी आवाज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसपास के लोग अचानक हुई तेज आवाज से घबरा गए और कुछ समय तक स्थिति को समझ नहीं पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह कथित तौर पर एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है घटना के समय पास स्थित गुरुनानकपुरा जाने वाली सड़क पर सब्जी मंडी में काफी भीड़ थी। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगीरोज डिलिवरी करने आता था लड़का जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- स्कूटी में आग...

जालंधर सेंट्रल में फिर हलचल : MLA रमन अरोड़ा को दोबारा मिली पुलिस सुरक्षा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर सेंट्रल की राजनीति में एक बार फिर हलचल होती दिख रही है। पता चला है कि जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को फिर से पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा कर्मचारी मुहैया करवा दिए गए हैं। कुछ देर पहले रमन अरोड़ा के घर गनमैन देखे गए हैं। अरोड़ा को करप्शन के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है विधायक रमन अरोड़ा ने फोन पर इसकी पुष्टि की है। बता दें कि कुछ माह पहले रमन अरोड़ा के सुरक्षा कर्मी व अन्य सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गई थी। लेबर डे पर 1 मई के विशेष विधानसभा सेशन में विधायक रमन अरोड़ा आज शामिल भी हुए थे। इसी दौरान विधायक रमन अरोड़ा के घर सुरक्षाकर्मी और पॉयलट जिप्सी पहुंची। MLA बोले-यह सब बालाजी का आर्शीवाद इस संबंधी संपर्क करने पर विधायक रमन अरोड़ा ने सुरक्षा वापस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे चंडीगढ़ में सैशन में शामिल होकर वापस जालंधर लौट रहे हैं। उन्ह...

Jalandhar-Pathankot Road पर टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक की मौत

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर-पठानकोट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पचरंगा पेट्रोल पंप के नजदीक दोपहर टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों के अनुसार तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल (PB 07 CG 6822) पीछे से एक टिप्पर ट्रक (PB 07 CL 3545) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में बाइक वसार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय चालक महौमद कसीम निवासी उड़मुड़, थाना टांडा, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं, मोटरसाइकिल के पीछे बैठा 18 वर्षीय शहीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसएफटीम ने अधिकारी ने बताया कि घायल को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा र...

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन: बडिंग वार्ड नंबर 12 में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Jalandhar, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) : म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की बिल्डिंग ब्रांच ने आज शहर में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपनी जीरो-टोलरेंस नीति को जारी रखते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कॉर्पोरेशन की टीम ने बडिंग वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत श्मशान भूमि के पास काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बडिंग में श्मशान भूमि के पास स्थित क्षेत्र में बिना किसी एप्रूवल और सीएलयू (CLU) के अवैध तरीके से कॉलोनी काटी जा रही है। विभाग द्वारा पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी था। आज सुबह भारी पुलिस बल और निगम की डिमोलिशन टीम ने मौके पर पहुँचकर बन रही सड़कों, बाउंड्री वॉल और अवैध ढांचों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के भीतर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं...

600 रूपए के लिए प्रवासी का कत्ल-नंबरदार ने लाईसेंसी रिवाल्वर से मारी गोलियाँ

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में 600 रूपए दिहाड़ी के मांगने पर प्रवासी युवक का कत्ल कर दिया। प्रवासी युवक को जालंधर के गोराया के अधीन आते गाँव घुड़का में फसल काटने के लिए रखा था जिसको 1500 रूपए दिहाड़ी देनी थी पर प्रवासी युवक 23 साल मनोज पर नंबरदार जस्सा को शक हुआ कि व उसके घर में गलत नज़र रख रहा है जिसके शक में उसने प्रवासी को काम करने से रोका। प्रवासी ने जब पैसे मांगे तो 600 रूपए आधी दिहाड़ी माँगी जिस पर जस्सा के साथ बहस में प्रवासी ने राड उठाकर हमला करने की कोशिश की तो जस्सा सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से मनोज पर तीन गोलियाँ चलाई जिनमें दो गोलियाँ प्रवासी को लगी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच आरोपी तो काबू कर लिया।...

जालंधर में 4 नकली पुलिस मुलाजिम गिरफ्तार,नाका लगाकर लूटते थे

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को लूटने वाले चार नकली पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने फर्जी पुलिस गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कर्णवीर सिंह करन, सरबजीत सिंह शेंटी, अमनपाल सिंह रिंकू और मनप्रीत सिंह उर्फ मंत्र सभी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि यह गैंग रात में बाइक अकेले राहगीर को डरा धमकाकर लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 फोन, 3 बाइक और दातर बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से 3 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। अधिकारी ने कहाकि 14 जनवरी को रात पौने एक बजे राज कुमार शर्मा और उसका दोस्त मनप्रीत ने सूचना दी थी। आरोपियों ने उन्हें देर रात को डरा धमकाकर 9660 और आईफोन छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में टीमें...

जालंधर कैंट में नशे के खिलाफ युवाओं ने दिखाई ताकतः ‘ओपन डिप्स कंपटीशन’ में गगनदीप रहे प्रथम 2nd रहे राहुल भास्कर और 3rd रहे जगनदीप सिंह

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल ) :- दीप नगर में 'नशे के खिलाफ एक जंग' अभियान के तहत स्मार्ट फिटनेस गुरु (SFG) जिम द्वारा एक शानदार 'ओपन डिप्स कंपटीशन' का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपाल लायल, दलजीत सिंह बॉयल, मुनीश कुमार खोपड़ी, सौरव राज, सनी घई उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं कोनशे से दूर रहकर खेलों और फिटनेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कड़े मुकाबले के बाद जजों ने विजेताओं के नामों की घोषणा की जिनमें प्रथम रहे गगनदीप को ₹1100 नकद, 1 किलो बादाम, जिम बैग, जिम टॉवल, ट्रॉफी, मेडल देकर और दूसरे स्थान पर रहे राहुल भास्कर जिन्हें ₹500 नकद, आधा किलो बादाम, जिम बैग, जिम टॉवल, ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रहे जगदीप ₹500 नकद, आधा किलो बादाम, जिम बैग, जिम टॉवल, ट्रॉफी देकर सम्मा...

जालंधर: सुबह सुबह मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर AAP नेता Lucky Obaray की गोलियां मार कर हत्या,

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। यह घटना गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा करीब 15 से 16 राउंड फायर किए बताए जा रहे हैं। इस फायरिंग बारे लक्की ओबेरॉय के रिश्तेदार कुलदीप ओबेरॉय ने बताया कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक अपनी THAR गाड़ी में सवार लक्की ओबराए पर हमला किया और गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।...
Call Us