Wednesday, May 6
Shadow

Blast in Jalandhar: जालंधर में BSF मुख्यालय के पास धमाका, 1 किमी दूर तक गूंजी आवाज; इलाके में दहशत

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में Border Security Force (BSF) हेडक्वार्टर के पास मंगलवार शाम एक संदिग्ध विस्फोट की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। यह धमाका (Blast) करीब 8:15 बजे हुआ, जिसकी आवाज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

आसपास के लोग अचानक हुई तेज आवाज से घबरा गए और कुछ समय तक स्थिति को समझ नहीं पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह कथित तौर पर एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है घटना के समय पास स्थित गुरुनानकपुरा जाने वाली सड़क पर सब्जी मंडी में काफी भीड़ थी। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगीरोज डिलिवरी करने आता था लड़का
जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- स्कूटी में आग लगने के बाद ही विस्फोट हुआ है। अभी यही जानकारी मिली है। स्कूटी पर दो लड़के आए थे दोनों लड़कों को पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सज ने हिरासत में रखा है।

हिरासत में लिए गए एक लड़के के पिता ने बताया कि बेटा हर रोज बीएसएफ में पार्सल की डिलीवरी देने आता था। आज भी उसने शाम को पार्सल फ्लिपकार्ट स्टोर से उठाए थे। जब वह हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल छोड़कर बाहर आ रहा था, तभी स्कूटी विस्फोट के साथ उड़ गई। वह स्कूटी से 100 मी. दूर था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बीएसएफ हेडक्वार्टर की दीवारें तक हिल गई।

Call Us