जालंधर कैंट की घटना मुख्य आरोपी बोला, दोस्तों ने हाथ पैर पकड़े, मैंने दातर से काटी गर्दन
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट इलाके के संचालक डीजे गुरप्रीत सिंह उर्फ लाली उर्फ नोनी की हत्या अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी खौफनाक साजिश थी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी रवि ने शनिवार देर शाम पुलिस की पूछताछ में अपनी जुबान खोल दी है। पहले रवि ने दावा किया था कि शराब पीते समय हुए झगड़े में उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन अब उसने कबूला है कि इस कत्ल में उसके तीन अन्य दोस्त भी शामिल थे। पुलिस ने दो आरोपियों रविंदर सिंह उर्फ रवि और बलजीत सिंह उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है एसीपी बोले रवि का रिमांड लेकर पूछ्ताछ की जा रही है दोस्तों संग बनाया था मारने का प्लान पूछताछ में रवि ने बताया कि कुछ समय पहले गलती से नोनी की गाड़ी के शीशे टूट गए थे। इस बात पर नोनी ने उसे मां-बहन की गालियां दी थीं। रवि के दिल में इसी बात की रंजिश थी। उसने अपने ...
