Thursday, June 4
Shadow

Author: sampooranpunjabnews@gmail.com

जालंधर कैंट राजिंदर बंसल (पपन) बने श्री राम लीला कमेटी (रजि) 2026-27 के पर्धान

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट श्री राम लीला कमेटी (रजि) 2026-27 पर्धान नियुक्त होने पर श्री राजिंदर बंसल (पपन) को शुभकामनाएं दीं और लड्डू बटे श्री शिवम शर्मा, पंडित मधु सूदन,कनिष्क अग्रवाल कनु,पुनीत शुक्ला, शिव दर्शन अब्बी, कुलभूषण जी, चेतन गर्ग, संजीव गोयल, ब्रिज गुप्ता, सौरभ बंसल, सविंदर सिंह बीरु, टीपू हंस, राहुल अग्रवाल, हरविंद्र सिंह , प्रद्युम्न मित्तल, मोहित शर्मा, दीपक सहगल, हरसिमरन सिंह, प्रथम अग्रवाल, मुकुल गर्ग,कमल अग्रवाल, राहुल गर्ग, रमन मित्तल, कुमार जैन,और संजीव गर्ग उपस्थित रहे....

श्री राम लीला कमेटी (रजि) के पर्धांन पद के लिए नामांकन पत्र दिया।

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट श्री राम लीला कमेटी (रजि) 2026-27 पर्धान पद के लिए श्री राजिंदर बंसल (पपन) ने अपने सहयोगी मधु पंडित, कनिष्क अग्रवाल कनु, चेतन गर्ग, सौरभ बंसल, सविंदर सिंह बीरु, टीपू हंस, राहुल अग्रवाल,मोहित शर्मा, हरसिमरन सिंह, प्रथम अग्रवाल, मुकुल गर्ग,कमल अग्रवाल, राहुल गर्ग, रमन मित्तल, कुमार जैन,और संजीव गर्ग को साथ लेकर चुनाव अधिकारी बृज गुप्ता के दुकान पर नामांकन फॉर्म सोपा।...

जालंधर कैंट रामलीला कमेटी का चुनाव 14 जून को

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  रामलीला कमेटी जालंधर कैंट के प्रधान पद का चुनाव 14 जून को स्थानीय बावड़ी धर्मशाला में करवाया जाएगा कमेटी के पूर्व प्रधान कनिष्क अग्रवाल ने बताया कि नामांकन पत्र 2 और 3 जून को भरे जाएंगे। 4 तथा 5 जून को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। 6 जून को नामांकन पत्र की जांच जबकि 14 जून को चुनाव करवाए जाएंगे...

जालंधर कैंट में धूमधाम से मनाया खाटू श्याम महोत्सव, भक्तों ने लगाए जयकारे

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट के गगन पैलेस में भव्य खाटू श्याम महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई इस दौरान पूरा वातावरण "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में विभिन्न गायक पार्टियों द्वारा मधुर भजनों और श्याम बाबा के गुणगान ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। महोत्सव में शहर के कई गण्यमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। वहीं लंगर भी साथ-साथ चलता रहा। समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में योगदान देने वाले गण्यमान्यों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़, राजेंद्र बेरी, कमल अग्रवाल, आशु मित्तल, कुमार जैन, रॉबिन कन्नौजिया, चेत...

जालंधर कैंट में 21 मई को विशाल निशान यात्रा और 22 मई को सजेगा बाबा का भव्य दरबार

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- 'करने वाले श्याम, करवाने वाले श्याम' सेवा समिति द्वारा प्रथम श्री श्याम स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन को लेकर संस्था के सेवादारों और श्री श्याम प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शुभारंभ 21 मई को विशाल निशान यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य रूप में निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समिति द्वारा सुनिश्चित की गई हैं।22 मई: श्री श्याम स्थापना दिवस व भजन संध्या 22 मई को गगन पैलेस में मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इस शाम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जिसमें देश के विख्यात भजन गायक अपनी हाजिरी लगाएंगे। कोलकाता से सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल और अनिल शर्मा, तथा जालंधर कैंट...

Blast in Jalandhar: जालंधर में BSF मुख्यालय के पास धमाका, 1 किमी दूर तक गूंजी आवाज; इलाके में दहशत

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में Border Security Force (BSF) हेडक्वार्टर के पास मंगलवार शाम एक संदिग्ध विस्फोट की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। यह धमाका (Blast) करीब 8:15 बजे हुआ, जिसकी आवाज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसपास के लोग अचानक हुई तेज आवाज से घबरा गए और कुछ समय तक स्थिति को समझ नहीं पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट हुआ, वह कथित तौर पर एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी कर्मी की बताई जा रही है घटना के समय पास स्थित गुरुनानकपुरा जाने वाली सड़क पर सब्जी मंडी में काफी भीड़ थी। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगीरोज डिलिवरी करने आता था लड़का जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा- स्कूटी में आग...

जालंधर सेंट्रल में फिर हलचल : MLA रमन अरोड़ा को दोबारा मिली पुलिस सुरक्षा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर सेंट्रल की राजनीति में एक बार फिर हलचल होती दिख रही है। पता चला है कि जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को फिर से पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा कर्मचारी मुहैया करवा दिए गए हैं। कुछ देर पहले रमन अरोड़ा के घर गनमैन देखे गए हैं। अरोड़ा को करप्शन के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है विधायक रमन अरोड़ा ने फोन पर इसकी पुष्टि की है। बता दें कि कुछ माह पहले रमन अरोड़ा के सुरक्षा कर्मी व अन्य सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गई थी। लेबर डे पर 1 मई के विशेष विधानसभा सेशन में विधायक रमन अरोड़ा आज शामिल भी हुए थे। इसी दौरान विधायक रमन अरोड़ा के घर सुरक्षाकर्मी और पॉयलट जिप्सी पहुंची। MLA बोले-यह सब बालाजी का आर्शीवाद इस संबंधी संपर्क करने पर विधायक रमन अरोड़ा ने सुरक्षा वापस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे चंडीगढ़ में सैशन में शामिल होकर वापस जालंधर लौट रहे हैं। उन्ह...

“करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम” सेवा समिति की ओर से पहला श्री श्याम महोत्सव 22 मई को

Jalandhar Cantt, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट “करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम” सेवा समिति की ओर से आने वाली 22 मई को “जमघट म्हारे श्याम की” पहला श्री श्याम महोत्सव बड़े हर्षोल्लाम से गगन पैलेस में मनाया जा रहा है, जिसमें हिमांशु वत्स (जालन्धर) और अनिल शर्मा (कलकत्ता) एवम् संजय मित्तल जी (कलकता) द्वारा बानार के भजनों का गुणगान किया जाएगा इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कमल अग्रवाल ने बताया कि इस उपलक्ष्य में श्री बड़ा मन्दिर एवं दाना मंडी बाला जी महाराज के चरणों मे बाबा का कार्ड रिलीज करके बाबा के जमघट की तैयारी का आगाज किया गया।उन्होंने बताया कि बाबा जी का दरबार गुजरात के कारीगरों द्वारा तैयार किया जायेगा, जिसमें मुकुट, मोरछड़ी व गुंबद देखने योग्य होंगे। सभी श्याम भक्तों से प्रार्थना है कि इस अवसर पर आकर बाबा जी का आर्शीवाद लें और भजनों का आनंद लें। कमल अग्रवाल ने बताया कि 21 मई को बाब...

वार्ड नंबर 14 के पार्षद मोंटू सभरवाल के खिलाफ शिव एंक्लेव निवासियों का फूटा गुस्सा; वादे निकले खोखले

Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  दीप नगर वार्ड नंबर 14 के शिव एंक्लेव इलाके में विकास कार्यों की कमी और बुनियादी समस्याओं के अंबार ने स्थानीय निवासियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय पार्षद मोंटू सभरवाल पर जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने और चुनावी वादों से मुकरने का गंभीर आरोप लगाया है। इलाका निवासियों का कहना है कि चुनाव के समय पार्षद मोंटू सभरवाल ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि जीत के तुरंत बाद शिव एंक्लेव की तस्वीर बदल दी जाएगी। लेकिन आज स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। सुधार के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगाई गई है, जबकि इलाके में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं। स्थानीय लोगों में सबसे ज्यादा नाराजगी मंदिर के ठीक सामने बन रहे एक चार मंजिला अवैध पीजी को लेकर है। निवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके और धार्मिक स्थल के पास इस तरह के अवैध व्यावसायिक निर्माण को राजनीत...

जालंधर कैंट आम आदमी पार्टी की टीम ने किया एसपी कुलविंदर सिंह विर्क का स्वागत; क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

Jalandhar Cantt, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट: (राहुल अग्रवाल) आज आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान सुविंदर सिंह वीरू के नेतृत्व में ‘आप’ कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसपी कुलविंदर सिंह विर्क से शिष्टाचार भेंट की और जालंधर कैंट क्षेत्र में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस मुलाकात के दौरान ब्लॉक प्रधान सुविंदर सिंह वीरू और उनकी टीम ने एसपी महोदय के साथ कैंट क्षेत्र के मौजूदा हालातों और जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से कैंट की मुख्य सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया और पुलिस प्रशासन से इसके स्थायी समाधान की मांग की।बैठक के मुख्य बिंदु: यातायात व्यवस्था: ट्रैफिक जाम के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को होने वाली दिक्कतों के समाधान हेतु चर्चा की गई। सुरक्षा और कानून व्यवस्था: क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक ...
Call Us