Sunday, September 20
Shadow

“करने वाले श्याम, करवाने वाले श्याम” सेवा समिति की हुई अहम बैठक, कमल अग्रवाल सर्वसम्मति से बने मंडल के नये प्रधान

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट करने वाले श्याम, करवाने वाले श्याम सेवा समिति जालंधर कैंट की एक अहम बैठक चेयरमैन श्री अनुज शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में मंडल के पूर्व प्रधान श्री गुणदीप सिंह लांबा जी सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेयरमैन अनुज शर्मा जी ने बताया कि पूर्व प्रधान गुणदीप सिंह लांबा जी ने अपने कार्यकाल के दौरान मंडल को बहुत ही अच्छे और कुशल तरीके से चलाया है और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सभी सदस्यों ने सराहना की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मंडल की आगे की जिम्मेदारी नई टीम को सौंपी गई। जिसमें श्री कमल अग्रवाल जी को मंडल का नया प्रधान, श्री कुणाल गर्ग जी को कैशियर और श्री गौरव मित्तल जी को सह-कैशियर के पद पर नियुक्त किया गया।नवनियुक्त प्रधान कमल अग्रवाल जी ने कहा कि वह पूर्व प्रधान द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए मंडल को और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।इस मौके पर सागर राव, हिमांशु खोसला, पंकज शर्मा, शिव दुग्गल, संजय सूरी, अमरदीप दीपा, हिमांशु वत्स, निशांत गोयल, आशु मित्तल, साहिल वर्मा, राजन करीर, संतोष अग्रवाल, सार्थक, अभिषेक मित्तल और गगन अग्रवाल सहित मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Call Us