Sunday, July 19
Shadow

Jalandhar

जालंधर-5 साल की बच्ची ने खाना मांगा तो पिता ने कर दिया कत्ल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर में एक बेरहम पिता ने अपनी रोती हुई बच्ची को चुप कराने की बजाय अपनी पांच साल की बेटी का गला घोंट दिया ओर मार डाला। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह रो रही थी और पिता उसकी आवाज बर्दाश्त नहीं कर सका। रोती हुई बच्ची की आवाज, जो माता-पिता के लिए सबसे प्यारी चीज होती है, उसकी मौत का कारण बन गई। बेरहम पिता ने पहले उसे उठाकर नीचे फेंका, और जब उसने रोना बंद नहीं किया, तो उसने उसका गला घोंटकर मार डाला। यह दुखद घटना जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव में हुई, जहां पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक आरोपी की पहचान अरविंदर सिंह के रूप में हुई है,जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक दिहाड़ी मजदूर है,जो फिलहाल दूरदर्शन एन्क्लेव में रहता है। बच्ची के चाचा हिम्मत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अरविंदर को गिर...

पूर्व विधायक ओर BJP नेता शीतल अंगुराल के घर के बाहर होने जा रही थी बड़ी वारदात!

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर पूर्व विधायक ओर भाजपा नेता शीतल अंगुराल के घर के बाहर अचानक से एक कार में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं जिन्हें समय रहते किसी अनहोनी से पहले ही पुलिस ने कार सहित कुछ युवकों को काबू कर लिया है जिसकी कार में भारी मात्रा में हथियार भी थे। सफेद रंग की बौलीनों कार में आएं कुछ हथियारबंद युवकों को पुलिस ने पीछा करके काबू कर लिया है। बताया जा रहा कि युवकों की कार के शीशे तोड़कर पुलिस ने अंदर से हथियार बरामद किए है। घटना की सूचना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का जालंधर दौरा है ओर उनको लेकर पहले ही धमकी भरी ईमेल आ चुकी है वहीं भाजपा नेता के घर के बाहर ऐसी गतिविधि के कारण पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।...

जालंधर में तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :  जालंधर शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा थाना नंबर 2 के इलाके में डोल्फिन होटल के पास हुआ, जहां कूड़ा ढोने वाले टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 50 से 55 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहचान होने के बाद परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हादसे में शामिल टिप्पर और एक्टिवा को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद के अनुसार टिप्पर में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों मौके से भाग गए। चश्मदीद का कहना है कि हादसा टिप्पर चालक की ला...

जालंधर के मशहूर डाक्टर से माँगी फिरौती,घर के बाहर मिली सुरक्षा,बैरिकेड लगाएं

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में पुराने ओर मशहूर अस्पताल के नामी डाक्टर को गैंगस्टरों ने फोन करके धमकी दी है ओर दो करोड़ की फिरौती माँगी गई है।धमकी के बाद डॉक्टर और उनका परिवार गहरे खौफ में है। सुरक्षा के मद्देनजर डॉक्टर ने अपने घर की किलेबंदी कर ली है और पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जालंधर के एक मशहूर डॉक्टर को हाल ही में एक गैंगस्टर की तरफ से धमकी भरा संदेश मिला है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अगर उन्होंने 2 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। धमकी के बाद डॉक्टर ने सुरक्षा के तौर पर अपने मॉडल टाउन स्थित घर को इलेक्ट्रिक फेंसिंग (बिजली वाली तारें) से कवर कर लिया है। बताया जा रहा है कि डर के कारण वे पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर भी नहीं निकले हैं। शहर के अन्य डॉक्टरों और चिकित्सा जगत में भी इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पीड़...

जालंधर में 10 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर थाना-1 के अंतर्गत आने वाले इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म कर दिया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को पीड़ित बच्ची तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर खेलने गई थी। इसी दौरान पहली मंजिल पर रहने वाला आरोपी युवक छत पर पहुंचा। उसने पहले मासूम को डराया धमकाया। जब बच्ची ने डर कर रोना शुरू किया और विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। फिर वह उसे उठाकर फ्लैट के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। काफी देर तक बच्ची नीचे नहीं आई और फिर खून से लथपथ और बदहवास हालत में मिली। बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत थाना-1 की पुलिस को सूचित किया...
BREAKING NEWS: अभी अभी रामामंडी में भीड़ भरे बाज़ार में एक्टिवा सवारों ओर कार सवारों ने चलाई एक दूसरे पर गोलियाँ

BREAKING NEWS: अभी अभी रामामंडी में भीड़ भरे बाज़ार में एक्टिवा सवारों ओर कार सवारों ने चलाई एक दूसरे पर गोलियाँ

Jalandhar, Punjab
  राममंडी (राहुल अग्रवाल)  : अभी अभी रामामंडी  में कार सवारों पर युवकों ने गोलियाँ चला दी है, बताया जा रहा है कि स्कूटरी सवार युवकों ने रामामंडी इलाके में fortuner कार पर गोलिया चला दी जवाब में कार सवारों ने भी भीड़ भरे बाज़ार में गोलिया चलाई, हालाँकि गोली कार में बैठे लोगों को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि रामामंडी इलाके में युवकों ने कार में बैठे युवकों पर भीड़ भरे इलाके में सरेआम गोलिया चला दी गोलियाँ कार के दरवाज़े पर लगी। मौके पर पहुँची पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि से मामला रंजिश का लग रहा है जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार ने भी गोली चलाई है।...

वार्जा गेट रामा मंडी से सुबह अनपचंत लाश मिली

Jalandhar, Punjab
जालंधर कैट: (राहुल अग्रवाल) :जालंधर कैंट में पढ़ते वार्जा गेट       (रामा मंडी) से सुबह लाश मिली है। एएसआई राजेंद्र पाल ने बताया कि उन्हें यह लाश लावारिस हालत में मिली है। और उन्होंने बताया कि जब उन्हें यह लाश मिली तब लाश का सिर किसी एक्सीडेंट की वजह से कुचला जा चुका था जिस कारण लाश की पहचान नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस लाश की पहचान है या कोई सूचना है तो जालंधर कैंट थाना में संपर्क करें।...

नए साल की शुरुआत स्पोर्ट्स के साथ , winner सोनिया और रमन वर्मा नशे के खिलाफ एक जंग SFG plank competition

Jalandhar, Punjab
जालंधर कैट :(राहुल अग्रवाल) : नशें के खिलाफ एक जंग एसएफजी (SFG) जिम दीप नगर में मेन और वूमेन प्लांक कॉम्पिटिशन करवाया गया । जिसमें जिम मेंबर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें पहले वूमेन प्लांक कॉम्पिटिशन करवाया गया। जिसमें सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और जिनमें से टॉप 3 प्लेस निकाली गई जिसमें वूमेन प्लांक में पहले स्थान पर रही सोनिया जिसको शानदार ट्रॉफी और मैडल, 1100 रुपए कैश ,1kg बादाम, बैग ,जिम टॉवल देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रही अनीता रानी जिनको बदाम, जिम टॉवल और जिम बैग देकर सम्मानित किया गया, तीसरे स्थान पर रही सीमा सहगल जिनको बदाम, जिम टॉवल सम्मानित किया गया। और मेन प्लैंक कॉम्पिटिशन में पहले स्थान पर रहे रमन वर्मा जिनको शानदार ट्रॉफी और मैडल, 1100 रुपए कैश ,1kg बादाम, बैग ,जिम टॉवल देकर सम्मानित किया गया। और दूसरे स्थान पर रहे धैर्य रती जिनको बदाम, जिम टॉवल और जिम ...

जालंधर: एनकाउंटर गैंगस्टरों का पुलिस द्वारा, अंधाधुंध फायरिंग के थे दोनो आरोपी, गिरफ्तार

Jalandhar, Punjab
जालंधर( राहुल अग्रवाल) :जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बुलंदपुर के पास पुलिस ने 2 युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद आरोपी नहीं रुके। इसी दौरान बुलंदपुर के पास दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें दोनों शूटर तेजी और हर्ष घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें काबू में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार घायल हुए दोनों शूटर करवाचौथ के दिन बटाला में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। उल्लेखनीय है कि बटाला के खजूरी गेट चौक के पास इन शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जो 8 लोगों के लगी थी और मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा र...

जालंधर-किस पर करें विश्वास-20 साल भतीजी को अकेला पाकर घर में घुसा चाचा,फिर कर दिया ये कांड

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में एक बार फिर से शर्मनाक वारदात देखने को मिली है जहां लड़की के चाचा ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। अपनी रिश्तेदारी में भतीजी को घर में अकेला देख कमरे में घुसा ओर उसके साथ अश्लील हरकतें कीँ लड़की ने शोर मचाया तो वो फरार हो गया। हरनामदासपुरा इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय गुरविंदर सिंह उर्फ़ प्रिंस के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल घायल हालत में भर्ती करवाया गया है जहां उसके शरीर पर कई जगह घाव के निशान है। लड़की ने बताया कि घर में अकेली थी रिश्ते में चाचा लगते व्यक्ति प्रिंस जो कि फ़ाइनेंस का काम करता है ने आकर पानी मांगा जो लड़की पानी लाई तो चाचा ने गिलास फैंककर लड़की के सारे कपड़े उतार अश्लील हरकतें की।हाथापाई में लड़की घायल हो गई। आरोपी प्रिंस एक धार्मिक स्थल का भी सदस्य बताया जा रहा है। लड़की की शिकायत पर पुलिस न...
Call Us