Monday, July 20
Shadow

Jalandhar

न्यू माडल हाउस में पड़ोसी के घर आए दामाद की कार खड़ी करने को लेकर मार दी दामाद को गोलियाँ

Jalandhar, Punjab
जालंधर(राहुल अग्रवाल) : जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से गोली चलने की खबर है, बताया जा रहा है कि गली में अपनी माँ के घर आई महिला की कार को लेकर ये गोली चली है, पड़ोसी युवक प्रिंस ने पड़ोसी के दामाद को मात्र इसी बात को लेकर गोली मार दी कि उसने कार को सही ढंग से गली में खड़ा नहीं किया था। इनोवा गाड़ी के कारण दूसरी गाड़ी का निकलना मुश्किल था जिस कारण पड़ोसी को गाड़ी खड़ी साईड पर करने को कहा तो उसने मना कर दिया जिसके बाद पड़ोसी ने गाड़ी से हथियार निकालकर पहले सारी गाड़ी तोड़ दी बाद में गोली चलाई है जिससे एक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से एक गंभीर घायल है।...

जालंधर वेस्ट-पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के चचेरे भाई का कत्ल

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर(राहुल अग्रवाल) :जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है जहां पूर्व विधायक के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई है, पूर्व विधायक शीतल के बाद खुद अस्पताल के लिए पहुँच रहे है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 17 साल का विकास था जो बस्ती दानिशमंदा इलाके में रहता था का अपनी गली में युवकों के साथ विवाद हुआ था जिन्होंने तेज़धार हथियारों से हमला करके उसका कत्ल कर दिया। घायल को जोशी अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां डाकटरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में लग गई है।...

जालंधर में भयानक अग्निकांड, मशहूर स्वीट शॉप जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में आज सुबह सुबह भयानक अग्निकांड हो गया। दरअसल, जालंधर के न्यू लक्ष्मी स्वीट में सुबह साढ़े 6 बजे आग लग गई। इस घटना में पूरी दुकान और अंदर रखा सामान जल गया। दुकान के मालिक अंकुश ने बताया कि जालंधर में आदर्श नगर रोड पर स्थित उनकी दुकान से सुबह गुजर रहे दूध विक्रेता ने धुआं निकलते देखा और उन्हें सूचित किया। दुकान पहुंचे तो आग हल्की थी। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग फैल चुकी थी और पूरी दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया।दुकानदार अंकुश ने आगे बताते हुए कहा कि जैसे ही साढ़े 6 बजे आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आधे घंटे बाद पहुंचे, जबकि फायर ब्रिगेड दफ्तर की दूरी यहां से 1 किलोमीटर भी नहीं है। इससे पहले उसने आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने की ...

जालंधर: PM नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे डेरा बल्लां के संत निरंजन दास, दिया धार्मिक आयोजन का निमंत्रण, राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :जालंधर में स्तिथ दलित राजनीति का केंद्र डेरा बल्लां के संत निरंजन दास विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने PM मोदी को आगामी गुरु रविदास जी महाराज के 650वें गुरुपर्व पर आयोजित किए जा रहे धार्मिक आयोजन में शिरकत करने का निमंत्रण भेंट किया। इस दौरान उनकी लम्बी बातचीत हुई। इस दौरान जालंधर से विजय सांपला व दिल्ली तरुण चुघ उनके साथ रहे। इस मुलाक़ात व सामने आई तस्वीरों से राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल आरम्भ हो गई है। इस मुलाक़ात को जहां आगामी गुरु रविदास जी महाराज के 650वें गुरुपर्व पर आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में प्रधानमंत्री की शमूलियत से जोड़ा जा रहा है वहीं राजनीतिक तौर पर दोआबा की राजनीति में 2027 चुनावों में डेरा फैक्टर को एक तरफा करने के लिए दांव भी कहा जा रहा है। इस मुलाक़ात से जहां भाजपा में हर्ष व उल्लास है वहीं का...

जालंधर ज्वैलर लूट मामले मे आरोपी ट्रेस,इस इलाके का था लुटेरा

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में दिन चढ़ते ही हुई लूट की वारदात में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगी है जिसमें एक युवक की पहचान कर ली गई है जिसके घर में पुलिस ने रेड भी की पर वो घर से फरार है बताया जा रहा है कि कभी एक जालंधर के बढ़े नेता का सबसे करीबी इस लूट कांड में शामिल है। जिसने उस नेता को चुनावों में भी मदद की थी पर इन दिनों लूट के मामले में नाम सामने आने वाले युवक के हाथ में चोट लगी थी जिसके आधार पर उसको ट्रेस किया गया है। जिस जगह से लूट की वारदात हुई है उसी के पास ही ये लुटेरा रहता था जिसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रेड के दौरान युवक घर में भी नहीं मिला है जिसको पुलिस ट्रेस करने में लगी है।...

जालंधर में ज्वैलर को पिस्तौल दिखाकर घुसे लुटेरे ओर ले गए सोना देखें वीडियो

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) : जालंधर में दिन चढ़ते ही लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है, लुटेरों ने भार्गव कैंप इलाके में ज्वैलर से पिस्तौल दिखाकर लाखों की नकदी लूट ली। घटना के बाद थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भार्गव कैंप में स्थित ज्वैलर की दुकान जैसे ही दुकानदार ने खोली तो पिस्तौल दिखाकर लुटेरे ने गहने ओर लाखों का कैश लूट लिया। घटना सीसीटीवी में क़ैद होने के बाद पुलिस जाँच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भार्गव कैंप इलाके में ज्वैलर विजय को रिवाल्वर दिखाकर उसके पास से लुटेरे सोने के गहने लूट ले गए ज्वैलर के बेटे ने सुबह ही दुकान खोली थी ओर साथ ही लुटेरे लूटकर फरार हो गए।...

जालंधर कैंट पुलिस ने कार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Jalandhar, Punjab
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट पुलिस को कार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की कंपनी के नाम से चलने वाली कार एजेंसी लवली ऑटोज से दो कारें चोरी की थी। इसमें एक शोरूम का कर्मचारी है। पूछताछ में पता चला कि शोरूम के कर्मचारी ने चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने उनके साथ चोरी की दो लग्जरी कारों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों की अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसके साथ इस चोरी और कौन शामिल है, इसकी जांच कर रही है। शोरूम का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष अरोड़ा (34 वर्ष, निवासी ईश्वर नगर, जालंधर) और पंकज (25 वर्ष, निवासी स्टार कॉलोनी, जालंधर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस चोरी का मास्टरमाइंड मनीष अरोड़ा था, जो खुद लवली ऑटो नेक्सा शोरूम में काम करता...

जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में ईमानदार और कर्मठ भाजपा नेता के रूप में उभरे हैं सागर जॉर्ज

Jalandhar, Punjab, Uncategorized
जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट विधानसभा हलके में भारतीय जनता पार्टी के ईमानदार और कर्मठ नेता के रूप में उभरे प्रधान मंडल 17 सागर जॉर्ज ने सभी देशवासियों और कैंट की जनता को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं जिस संबंधी भाजपा नेता सागर जॉर्ज ने कहा कि दीपावली का त्यौहार पूरे विश्व में भारत की शान को चार चांद लगता है इसमें हम सभी लोग मिलकर खुशियां बांटते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं यह बहुत ही शुभ त्यौहार है मां लक्ष्मी सभी पर पूरी कृपा बनाए रखें ,हर घर में खुशी और तरक्की सदैव बनी रहे ।सागर जॉर्ज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत देश के लिए अनेक विकास कार्य कर रही है और जनता के लिए हर प्रकार की सहायता की सोच रखते हुए आगे बढ़ रही है आने वाले समय में पंजाब में भाजपा का ही परचम लहराने वाला है इसलिए वह दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को भाजपा में आने का निमंत्रण देते है...

जालंधर में THAR का कहर- एक्टिवा सवार को टक्कर मारते ही धू धूकर जली THAR

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया, कार चालक भागने की कोशिश में तो सफल हो गया पर टक्कर के बाद थार को भीषण आग लग गई। घटना जालंधर होशियारपुर रोड की है जहां एक्टिवा सवार दो लोग जा रहे थे कि उन्हें टक्कर मार दी, घटना के बाद लोगों ने बताया कि थार की स्पीड तेज थी जिस कारण ये हादसा हुआ। एक्टिवा सवार की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।...

रेप पीड़ित लड़की ओर उसकी माँ को बंद कमरे में अकेले बुलाने वाले SHO भूषण पर F.I.R

Jalandhar, Punjab
जालंधर (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर के चरित्रहीन इंस्पेक्टर भूषण पर पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर दी है, जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने कमर कस ली है, पुलिस ने चरित्रहीन इंस्पेक्टर भूषण के खिलाफ महिला के लाख छेडछाड ओर बच्ची के रेप मामल में बच्ची को अश्लील हरकतों ओर अश्लील बातों की आडियों वीडियो वायरल होने के बाद ये कदम उठाया है। भूषण की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीमों ने रेड शुरू कर दी है। फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। दरअसल, एक और महिला ने भूषण कुमार को लेकर ऑडियो जारी की थी। वहीं भूषण कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। वहीं देर रात एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क की अगुवाई में भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि देर रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो व वीडियो को लेकर एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ केस दर...
Call Us