Tuesday, October 14
Shadow

जालंधर कैंट भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल 17 के प्रधान सागर जॉर्ज की अध्यक्षता में जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरित की गई।

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल)  :- भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल 17 के प्रधान सागर जॉर्ज की अध्यक्षता में जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरित की गई।

राहत सामग्री का वितरण गांव भामियांवाल, सोफीपिंड, जमशेर, भोड़े सपराई, जंडियाला, लखनपाल, चितानी, हमीरी खेड़ा, समराई, खुसरोपुर, जंडियाल, लखनपाल आदि में किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ सुमन मट्टू, लखवीर लखा, सोनू जमशियार, हैप्पी खुसरोपुर, किटी जंडियाल, लखा हमीरी खेड़ा, गोरा चितानी, टोनी समराई, ममता लखनपाल, राजवंत जंडियाला, ज्योति सोफीपिंड समेत अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

बाढ़ प्रभावित परिवारों ने भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की राहत सामग्री उनके लिए संकट की घड़ी में बड़ी सहायता साबित हुई है।

Call Us