Tuesday, October 14
Shadow

जालंधर कैंट के खुसरोपुर मे प्रवासी मज़दूरों की झुग्गियों को शरारती तत्वो ने लगाई आग, भाजपा मंडल 17 के अध्यक्ष सागर जॉर्ज पहुंचे मौके पर

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट के खुसरोपुर मे प्रवासी मज़दूरों की झुग्गियों को शरारती तत्वो ने लगाई आग, भाजपा मंडल अध्यक्ष पहुंचे मौके पर। सोशल मीडिया पर चल रही प्रवासी मज़दूरों को पंजाब से बाहर निकालने की मुहिम ने प्रवासियों में डर और सहम का वातावरण बना दिया है। इसी माहौल का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों ने जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते खुसरोपुर में प्रवासी मज़दूरों की झुग्गियों को बीती रात आग के हवाले कर दिया।

आज सुबह मौके पर पहुंचे जालंधर कैंट भाजपा मंडल-17 के प्रधान सागर जॉर्ज ने पीड़ित प्रवासी मज़दूर परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा हर परिस्थिति में प्रवासी मज़दूरों के साथ खड़ी है और उनके पुनर्वास (rehabilitation) के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

सागर जॉर्ज ने कहा कि पंजाब का माहौल खराब करने की साज़िश कर रहे शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रवासी मज़दूरों से अपील की कि वे डरें नहीं और विश्वास रखें कि उनके अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व सरपंच सोढ़ी, हैप्पी खुसरोपुर, रवि कसामपुर, लखा भोडा सप्राई, लखा हमीरी खेड़ा और गोरा चितानी भी मौजूद रहे।

Call Us