Wednesday, February 4
Shadow

जालंधर कैंट-गणतंत्रता दिवस पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन को कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने किया सम्मानित

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर जिले में गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया I जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री बरिंदर गोयल पहुंचे। गणतंत्र दिवस पर जालंधर का गौरव बढ़ाया शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लाल कुर्ती बाज़ार, जालंधर कैंट निवासी अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी श्रेयांश जैन को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।जालंधर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल एवं जिला प्रशासन, जालंधर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्रेयांश जैन की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जालंधर , समस्त जैन समाज एवं पंजाब के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन आज नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। हम कामना करते हैं कि श्रेयांश जैन भविष्य में और ऊँचाइयाँ छुएँ तथा पंजाब के पहले ग्रैंडमास्टर बनकर प्रदेश व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। जालंधर को आप पर गर्व है।

Call Us