Monday, February 16
Shadow

जालंधर कैंट स्मार्ट फिटनेस गुरु (SFG) ने ‘वैलेंटाइन डे कपल चैलेंज’ के साथ दिया फिटनेस का संदेश; जैस्मीन और पंकज रहे विजेता 2nd रहे वंशिका एंड रेशम सिंह और 3rd रहे नेहा एंड आशीष

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल): जालंधर कैंट के दीप नगर में स्थित स्मार्ट फिटनेस गुरु (SFG) द्वारा वैलेंटाइन डे के अवसर पर एक SFG वेलेंटाइनसडे ‘कपल चैलेंज’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। “नशे के खिलाफ एक जंग” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जोड़ों ने स्वास्थ्य और प्रेम का अद्भुत तालमेल पेश किया।इस विशेष आयोजन में जोड़ों के बीच प्लैंक, बेंच प्रेस, पुश-अप्स, सिट-अप्स और कपल डांस जैसी चुनौतीपूर्ण और मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कपल्स को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना और समाज को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश देना था। इस कंपटीशन में  प्रथम (1st) जैस्मीन और पंकज मेडल, ट्रॉफी, जिम बैग और जिम टॉवल ,द्वितीय (2nd) वंशिका और रेशम सिंह ट्रॉफी, जिम बैग और जिम टॉवल, तृतीय (3rd) नेहा गुप्ता और आशीष गुप्ता ट्रॉफी,जिम बैग और जिम टॉवल देकर सम्मानित किया गया ।
प्रतियोगिता की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए शशि कुमार, अर्जुन भारद्वाज और सुनील कुमार ने जज की भूमिका निभाई। वहीं, कपल डांस प्रतियोगिता का विशेष निर्णय सुनील ऋषि और तुषार द्वारा लिया गया।इस अवसर पर सौरव राज ( रूद्रराज क्रिएशंस) , अमृतपाल लायल ( लायल ब्रदर्स फाइनेंस) , दलजीत सिंह बॉयल ( बॉयल ट्रेवल्स) का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम के अंत में सुनील कुमार ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा: “सच्चा प्यार वही है जो एक-दूसरे को बेहतर और स्वस्थ बनने की प्रेरणा दे। फिटनेस सिर्फ शरीर की नहीं, बल्कि रिश्तों की मजबूती के लिए भी जरूरी है।” आए हुए जोड़ों ने SFG टीम का ध्यानवाद करते हुए कहा कि इस आयोजन ने न केवल फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि जोड़ों को एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताने का मौका भी दिया।

Call Us