Friday, March 27
Shadow

जालंधर कैंट में अम्बेडकर वेलफ़ेयर सोसाइटी की विशेष बैठक संपन्न: लकी हंस बने उप-प्रधान

Share Please

जालंधर कैंट : (राहुल अग्रवाल) अम्बेडकर वेलफ़ेयर सोसाइटी द्वारा भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर साहब की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई ।बैठक की मुख्य उपलब्धि के रूप में, सर्वसम्मति से लकी हंस जी को सोसाइटी का उप-प्रधान (Vice President) नियुक्त किया गया। सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों ने लकी हंस को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज सेवा के कार्यों में और अधिक सक्रियता से योगदान देगा। इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों ने डॉ. अम्बेडकर के शिक्षा, समानता और भाईचारे के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। बैठक में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने आने वाले जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में अशोक नाहर, राजेश नाहर,गोरा थापर, तरसेम चौधरी,तिरथ नाहर, अनवर गिल,अशोक गिल,राज कुमार पंजाब,अशोक वाल्मीकि
,आशु नाहर और अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही । सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती को समर्पित विशेष कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

Call Us