Wednesday, April 15
Shadow

जालंधर कैंट डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बाबा साहेब के 135वें जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Share Please

जालंधर कैंट :(राहुल अग्रवाल) डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 135वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर एक विशाल मंच का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से एक विशेष स्वागत मंच लगाया गया, जहाँ पहुँचने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा रचित संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन समाज के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
मुख्य संचालक: तरसेम चौधरी ,प्रधान: अशोक नाहर ,उप-प्रधान: लकी हंस ,चेयरमैन: राज कुमार ,सोंधी ,कैशियर: राजेश नाहर इसके साथ ही गोरा थापर, टीपू हंस , तीरथ नाहर और संजू चौहान ने भी कार्यक्रम की व्यवस्था और प्रबंधन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के प्रधान अशोक नाहर और मुख्य संचालक तरसेम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब केवल एक समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक थे। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा आए हुए लोगों के लिए जलपान और सम्मान की व्यवस्था की गई।

Call Us