जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- AAP सांसद अशोक मित्तल के घर में ईडी की रेड हुई है, ये रेड सुबह दिन चढ़ते ही की गई है सूत्र बताते हैं कि अशोक मित्तल के घर में ईडी की टीम ने रेड की। टीमें घर के अंदर ही मौजूद हैं जो दस्तावेज़ों की जांच में लगी है। फिलहाल ईडी की टीम ने मीडिया से भी दूरी बनाई हुई है। आप सांसद अशोक मित्तल को राघव चड्डा की जगह पंजाब सरकार ने स्पीकर नियुक्त किया था जिसके कुछ दिन बाद ही ईडी की रेड हो गई है। इस रेड में करीब 9 ठिकानों सहित लवली यूनिवर्सिटी में भी रेड जारी है। घोटालों की सूचना के बाद ये रेड की गई है
