जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट के गगन पैलेस में भव्य खाटू श्याम महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई इस दौरान पूरा वातावरण “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में विभिन्न गायक पार्टियों द्वारा मधुर भजनों और श्याम बाबा के गुणगान ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन देर रात तक भक्ति में झूमते रहे। महोत्सव में शहर के कई गण्यमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। वहीं लंगर भी साथ-साथ चलता रहा। समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में योगदान देने वाले गण्यमान्यों

को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़, राजेंद्र बेरी, कमल अग्रवाल, आशु मित्तल, कुमार जैन, रॉबिन कन्नौजिया, चेतन गर्ग, कुणाल गर्ग, करण अरोड़ा, पंकज अरोड़ा, हिमांशु खोसला, गुणदीप सिंह लांबा, गगन अग्रवाल सहित इलाके की सैकड़ो महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

