Tuesday, July 7
Shadow

जालंधर कैंट मैं दर्दनाक हादसा, आर्मी ट्रक की चपेट में आई 5वीं की छात्रा, मौत

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट के अधीन आते केवी-3 स्कूल की 5वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई मृतक बच्ची आर्मी की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई है। मृतिका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल
की बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी। जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था वहीं पायल भी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक चालक द्वारा यू-टर्न लेने के दौरान पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना स्कूल ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधक और पिता अशोक कुमार को दी। घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे। पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया। पीड़ित पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Call Us