Sunday, July 19
Shadow

जालंधर कैंट: तीन चेयरमैन नियुक्त होने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी

Share Please

जालंधर कैंट (संजीव गर्ग) जालंधर कैंटोनमेंट क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान सविंदर सिंह वीरू ने पार्टी हाईकमान और कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर थेरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उनके लिए बेहद खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जालंधर कैंट क्षेत्र के तीन प्रमुख समाजों को सम्मान देते हुए उनके प्रतिनिधियों को चेयरमैन नियुक्त किया है उन्होंने बताया कि रिंकू राजा को राजपूत कल्याण बोर्ड का चेयरमैन, राजकुमार (बॉबी) गर्ग को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, जालंधर कैंट का चेयरमैन तथा अनिल कनोजिया को कनोजिया समाज का चेयरमैन नियुक्त किया गया है सविंदर सिंह वीरू ने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है
सभी समाजों को सम्मान मिला है। उन्होंने पार्टी हाईकमान और कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर थेरा का धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है इस अवसर पर राहुल अग्रवाल (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, हल्का कैंट) सहित अनिल चौहान, निखिल वाधवा, अशोक कुमार, प्रमोद शर्मा, सतीश कुमार, विशाल जिंदल, गुलशन जैन, गुरविंदर लांबा, अर्शदीप सिंह, सुखदेव राज, दविंदर शर्मा, और गगन मेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Call Us