Sunday, September 6
Shadow

जालंधर कैंट: बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह लांबा ने अशोक सरीन हिक्की जी को दी बधाई

Share Please

जालंधर कैंट (संजीव गर्ग) :-  जालंधर कैंट में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह लांबा ने 21 जुलाई 2026 को अशोक सरीन हिक्की के पार्टी प्रधान बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

गुरविंदर सिंह लांबा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है अशोक सरीन हिक्की जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन पहले से अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हिक्की जी सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे तथा पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हिक्की जी का संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता पार्टी के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जालंधर कैंट में बीजेपी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

Call Us