जालंधर रामा मंडी :- थाना रामा मंडी के अधीन आते झंडू सिंहा में स्थित धोगड़ी गांव गोलियां और तेजधार हथियार चलने की घटना सामने आई है। जहां घर में घुसकर नौजवानों द्वारा 3 हवाई फायर किए गए, वहीं घर में मौजूद सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल किया गया। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि बीते दिन बेटे द्वारा गांव के नौजवानों को देखने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान ने बेटे को कहा कि वह उन्हें कैसे देख रहा है। महिला ने कहा कि बेटे ने उन्हें कहा कि वह अपनी आंखों से देख रहा है। इस बात को लेकर बीते दिन नौजवानों द्वारा हाथ पर खंडे मारकर बेटे को घायल किया गया।
महिला ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर किसी को भी शिकायत नहीं दी। लेकिन आज दोपहर 12:00 राहुल और सौरभ अपने 3 साथियों को लेकर घर आ गया। इस दौरान उन्होंने बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला किया। वहीं घर में तीन हवा में फायर किए। इस घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता ने कहा कि उनकी कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
