जालंधर/राहुल अग्रवाल: पिछले दिनों से हुई बरसात के कारण बाढ़ पंजाब में हालात बने हुए है। वहीं बीते दिन मंगलवार को आसमान साफ रहा। जिससे पानी का स्तर कुछ कम हुआ। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग द्वारा बुधवार यानि आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है, जबकि वीरवार को फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। वहीं देर रात काला संघिया ड्रेन और बिस्त-दोआबा नहर में जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर लोग दिनभर तनाव में रहे। लोग नहर और ड्रेन के किनारों को मजबूत करने के लिए खुद ही प्रयास करते रहे।

हालांकि नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम में भी किनारों को मजबूत करने के लिए डटी रहीं। जिला प्रशासन ने भगत सिंह कालोनी के पास ड्रेन के किनारे बसी झुग्गियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का निर्देश दे दिया था। जिसके बाद लोगों के पास कोई ठिकाना नहीं था, इसलिए वह सड़कों पर ही रात भर डटे रहे।
कालिया कालोनी, गुरु अमरदास नगर, शहीद भगत सिंह कालोनी, गुरु नानक नगर, शिव नगर और नहर एवं ड्रेन के किनारे बसी कालोनियों के लोग चौकसी करते रहे और यह जानकारी पता करते रहे कि जल स्तर कब बढ़ सकता है। हालांकि पहाड़ों और जालंधर में वर्षा रुकने से लोगों को राहत मिली है और यह उम्मीद बंधी है कि आने वाले दिनों में भी अगर मौसम ऐसा ही रहा तो जलस्तर बढ़ने का खतरा कम हो जाएगा। हालांकि नगर निगम ने एहतियात के तौर पर सभी इंतजाम कर लिए हैं। नगर निगम ने किनारों को मजबूत करने के लिए रेत की 10 हजार बोरी का इंतजाम किया है। काला संघिया ड्रेन को साफ करने के लिए मशीनरी भी लगाई गई है।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/kz/register?ref=K8NFKJBQ
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Bạn có thể gửi phản hồi trực tiếp từ giao diện xn88 – đội ngũ sản phẩm sẽ tiếp nhận, đánh giá và triển khai cải tiến trong các bản cập nhật tiếp theo. TONY03-01H