Wednesday, March 12
Shadow

हर्षप्रीत सिंह ने ए.सी.पी. जालंधर कैंट का चार्ज संभाला

Share Please

जालंधर(राहुल अग्रवाल): हर्षप्रीत सिंह को पंजाब सरकार ने ए.सी.पी. जालंधर कैंट नियुक्त किया है और उन्होंने अपना चार्ज संभाल लिया है। उन्हें थाना सदर जमेशर, थांना जालंधर कैंट, परागपुर, जंडियाला, फतेहपुर तथा जालंधर हाइट्स पुलिस चौकियों की कमान सौंपी गई है।

हर्षप्रीत सिंह एस. बी. एस. नगर (नवांशहर) में डी.एस.पी. डी. थे। वहां से वह अब जालंधर कैंट के ए.सी.पी. लगाए गए हैं। हर्षप्रीत सिंह ने कहा कि कैंट क्षेत्र में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए उनके द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने लोगों को पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा है। उन्होंने थाना व चौकी प्रभारियों को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही से निभाने के भी दिशा-निर्देश दिए हैं।

272 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us