Wednesday, February 4
Shadow

जालंधर के मशहूर डाक्टर से माँगी फिरौती,घर के बाहर मिली सुरक्षा,बैरिकेड लगाएं

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में पुराने ओर मशहूर अस्पताल के नामी डाक्टर को गैंगस्टरों ने फोन करके धमकी दी है ओर दो करोड़ की फिरौती माँगी गई है।धमकी के बाद डॉक्टर और उनका परिवार गहरे खौफ में है। सुरक्षा के मद्देनजर डॉक्टर ने अपने घर की किलेबंदी कर ली है और पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जालंधर के एक मशहूर डॉक्टर को हाल ही में एक गैंगस्टर की तरफ से धमकी भरा संदेश मिला है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अगर उन्होंने 2 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। धमकी के बाद डॉक्टर ने सुरक्षा के तौर पर अपने मॉडल टाउन स्थित घर को इलेक्ट्रिक फेंसिंग (बिजली वाली तारें) से कवर कर लिया है। बताया जा रहा है कि डर के कारण वे पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर भी नहीं निकले हैं। शहर के अन्य डॉक्टरों और चिकित्सा जगत में भी इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल शहर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित है। इसके अलावा, उनके एक करीबी रिश्तेदार की शहर में टू-व्हीलर की बड़ी एजेंसी भी है।

Call Us