Tuesday, October 14
Shadow

स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत प्लास्टिक फ्री दशहरा के मद्देनजर कार्यकारी सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील कुमार द्वारा मनीष जैन के साथ कपड़े के थैले भी बांटें गए।

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत किए जा रहे विभिन्न प्रौजेक्ट में कैंट बोर्ड कर्मचारियों द्वारा छावनी निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सीईओ ओमपाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत जहां स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। वहीं डोर टू डोर कैंट बोर्ड कर्मचारियों द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सीईओ ओमपाल सिंह ने कहा कि छावनी निवासियों का इस अभियान में सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। कैंट बोर्ड द्वारा साइकिल रैली, गीले व सूखे कचरे – कूड़े संबंधी जानकारी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता संदेश व अन्य गतिविधियों द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सैनेटरी इंस्पैक्टर (2) ने कैंट बोर्ड कर्मचारियों के साथ डोर टू डोर लोगों को बताया कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखें व अपने आसपास की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कैंट बोर्ड कार्यालय द्वारा सीईओ ओमपाल सिंह के नेतृत्व में अपने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ छावनी क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील है

Call Us