जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व पर नव युवक वाल्मीकि सभा हैडक्वार्टर मोहल्ला नंबर 30 द्वारा जालंधर छावनी में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पूजा अर्चना के उपरांत झंडे की रस्म हल्का विधायक परगट सिंह ने कर शोभायात्रा का शुभांरभ किया।
इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया भगवान वाल्मीकि जी के जीवन से संबंधित सुंदर झांकियों शोभायात्रा में शामिल थीं और धार्मिक, सामाजिक व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेतागणों ने विशेष रूप से पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। लंगर का उद्घाटन पूर्व पार्षद अविनाश शर्मा ने किया।
वाल्मीकि समुदाय के लोगों द्वारा स्थान स्थान पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के प्रसाद वितरित किए नवयुवक वाल्मीकि सभा के प्रधान भरत बत्रा ने आए हुए मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। मंच का संचालन डिंपल हंस ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़, अकाली नेता हरजाप सिंह संघा, सी.ई.ओ. ओमपाल सिंह, अमृत पाल लवली, राजन घई, अविनाश शर्मा, अश्विनी हंस, संजीव निश्चल, संजय कालरा, जगमोहन वर्मा, अश्वनी गर्ग, वीरेंद्र बत्रा, टीपू हंस,विक्रम बत्रा, मोंटी हंस, नानू बत्रा, लकी हंस आदि मौजूद थे। प्रधान भरत बत्रा ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया।