Tuesday, March 31
Shadow

करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की ओर से मासिक द्वादशी के उपलक्ष में श्याम संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10 जालंधर कैंट में बहुत ही श्रद्धाभाव से मनाया गया।

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की ओर से मासिक द्वादशी के उपलक्ष में श्याम संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10 जालंधर कैंट में बहुत ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिर में बाबा का रंग बिरंगे फूलों से किया गया श्रृंगार मन को मोह रहा था जिसमें गुलाब के फूलों की माला विशेष आकर्षण का केंद्र थी। दरबार सुगंधित इत्र से महक रहा था। aww
चौकी का आगाज श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु वत्स और अनिल कुमार ने ‘हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे’, ‘जब तक ना सुनेगा तू तब तक हम बोलेंगे’ तथा ‘हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा’ सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे।
इस मौके पर कमल अग्रवाल, गुणदीप सिंह, कुणाल गर्ग, हिमांशु खोसला, कुमार जैन, निशांत गोयल, सागर राय, करण अरोड़ा, दक्ष जिंदल, गगन अग्रवाल, पंकज शर्मा, अनुज शर्मा, राहुल मित्तल, गौरव सहित कई भक्तजन मौजूद थे।

Call Us