Wednesday, February 4
Shadow

जालंधर कैंटः पुनीत भारती शुक्ला पुनः सिविल मेंबर घोषित, गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  आज पुनीत भारती शुक्ला जी को एक बार पुनः सिविल मेंबर घोषित किए जाने के शुभ अवसर पर उन्होंने श्री गुरु सिंह सभा, जालंधर कैंट में नतमस्तक होकर वाहेगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सिंह सभा के प्रधान श्री चरणजीत सिंह चड्डा जी सहित मनोज अग्रवाल, हरविंदर सिंह ‘पप्पू’, मनीष बक्शी, इंद्र कालरा, ओम प्रकाश मक्कड़, शिव दर्शन अभी, राजेंद्र बासल, हरिंदर सिंह कोहली, जगमोहन सिंह जोग्गा, चेतन गर्ग, कनू अग्रवाल, दीपक कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर वाहेगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सिविल मेंबर पुनीत भारती शुक्ला ने कहा, “मैं सदैव कैंट क्षेत्र के लोगों की सेवा करता आया हूँ और आगे भी निःस्वार्थ भाव से निरंतर जनसेवा करता रहूँगा।”

Call Us