जालंधर (राहुल अग्रवाल ) :- दीप नगर में ‘नशे के खिलाफ एक जंग’ अभियान के तहत स्मार्ट फिटनेस गुरु (SFG) जिम द्वारा एक शानदार ‘ओपन डिप्स कंपटीशन’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के दर्जनों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपाल लायल, दलजीत सिंह बॉयल, मुनीश कुमार खोपड़ी, सौरव राज, सनी घई उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं कोनशे से दूर रहकर खेलों और फिटनेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कड़े मुकाबले के बाद जजों ने विजेताओं के नामों की घोषणा की जिनमें प्रथम रहे गगनदीप को ₹1100 नकद, 1 किलो बादाम, जिम बैग, जिम टॉवल, ट्रॉफी, मेडल देकर और दूसरे स्थान पर रहे राहुल भास्कर जिन्हें ₹500 नकद, आधा किलो बादाम, जिम बैग, जिम टॉवल, ट्रॉफी और तीसरे स्थान पर रहे जगदीप ₹500 नकद, आधा किलो बादाम, जिम बैग, जिम टॉवल, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कोच शशि कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाकर सेहत के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रुद्र राज क्रिएशन्स, ॐ टेक्स्ट टाइल, लॉयल ब्रदर्स फाइनेंस और बॉयल ट्रेवल्स का विशेष सहयोग रहा। अंत में कोच सुनील कुमार ने आए हुए सभी प्लेयर्स और अतिथिगण एवं SFG टीम रमनदीप कौर, अजय घई, लवप्रीत सिंह, कान्हा और वरिंदर का धयवाद किया।
