Sunday, March 15
Shadow

600 रूपए के लिए प्रवासी का कत्ल-नंबरदार ने लाईसेंसी रिवाल्वर से मारी गोलियाँ

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर में 600 रूपए दिहाड़ी के मांगने पर प्रवासी युवक का कत्ल कर दिया। प्रवासी युवक को जालंधर के गोराया के अधीन आते गाँव घुड़का में फसल काटने के लिए रखा था जिसको 1500 रूपए दिहाड़ी देनी थी पर प्रवासी युवक 23 साल मनोज पर नंबरदार जस्सा को शक हुआ कि व उसके घर में गलत नज़र रख रहा है जिसके शक में उसने प्रवासी को काम करने से रोका। प्रवासी ने जब पैसे मांगे तो 600 रूपए आधी दिहाड़ी माँगी जिस पर जस्सा के साथ बहस में प्रवासी ने राड उठाकर हमला करने की कोशिश की तो जस्सा सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से मनोज पर तीन गोलियाँ चलाई जिनमें दो गोलियाँ प्रवासी को लगी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच आरोपी तो काबू कर लिया।

Call Us