Thursday, March 19
Shadow

Jalandhar-Pathankot Road पर टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक की मौत

Share Please

जालंधर (राहुल अग्रवाल) :  जालंधर-पठानकोट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पचरंगा पेट्रोल पंप के नजदीक दोपहर टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों के अनुसार तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल (PB 07 CG 6822) पीछे से एक टिप्पर ट्रक (PB 07 CL 3545) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में बाइक वसार की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय चालक महौमद कसीम निवासी उड़मुड़, थाना टांडा, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं, मोटरसाइकिल के पीछे बैठा 18 वर्षीय शहीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसएफटीम ने अधिकारी ने बताया कि घायल को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक जालंधर से पठानकोट की ओर जा रहा था।

वहीं एसएसएफ टीम द्वारा घटना स्थल पर कोन लगाकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया और हादसे की सूचना पुलिस चौकी दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लादड़ा के आईओ हेड कांस्टेबल अवतार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसएफ टीम ने मृतक का शव, दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और टिपर ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्तपाल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Call Us