जालंधर(राहुल अग्रवाल):– पंजाब सरकार ने शादी-विवाह पर हथियार चलाने और सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो अपलोड करने पर रोक लगाई हुई है। लेकिन इसके बावजूद हथियारों को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो अपलोड कर रहे है। इसी कड़ी में नकोदर रोड पर स्थित Kuhlad Pizza Couple की एक वीडियो विवादों में आ गई है। Kuhlad Pizza Couple के नाम से मशहूर सहज और रूप ने सोशल मीडिया पर हथियार को लेकर वीडियो शेयर की है।

जिसमें वह दोनों ” जट्ट खबी सीट ते बंदूक रखदा ” गाने पर पिस्तौल दिखा रहे है। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव ने हथियारों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने या शादी-विवाह व सार्वजनिक स्थलों पर हथियार ले जाने व चलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इन सबके बावजूद Kuhlad Pizza Couple सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में हथियार को प्रमोट करते दिखाई दे रहे है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों के पास पिस्तौल असली है या नकली। लेकिन अब दोनों की इस वीडियो को लेकर देखना यह होगा कि क्या कमिश्नरेट पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेंगी या नहीं ?
गौर हो कि जिले में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा की गई। इस दौरान 391 लाइसेंस गैर जरूरी पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें रद्द कर दिया है। इसके साथ ही समय पर हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले 438 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.