Thursday, October 29
Shadow

अब मौसम पूरी तरह से अब साफ रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी

Share Please

जालंधर(राहुल अग्रवाल):- जालंधर में सोमवार सुबह से शुरू हुई वर्षा की वजह से ठंडक का एहसास दिन भर रहा और अब दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को भी इसका प्रभाव जारी रहेगा। हालांकि मौसम पूरी तरह से अब साफ रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी। जिस वजह से ठंडक का असर तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

अब आने वाले 2 दिन पूरी तरह से सामान्य रहेंगे जबकि उसके बाद ही दिनों में फिर से वर्षा के आसार बनते हुए दिखाई देंगे। मौसम विभाग की तरफ से ऐसा ही पूर्व अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिक डा. दलजीत सिंह ने कहा कि बिगड़ते मौसम को सुधारने के लिए यह वर्षा भी जरूरी थी। क्योंकि प्रदूषित और जहरीले कण हवा में फैल गए थे और अब वर्षा की वजह से सभी नीचे बैठ जाएंगे। जिसके फलस्वरूप मौसम पूरी तरह से खुल जाएगा और ठंडक बढ़ेगी।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us