Wednesday, June 24
Shadow

जालंधर के गोराया में हुई बड़ी वारदात, मामूली विवाद में व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल

Share Please

गोराया:- महानगर के अंतर्गत आते गोराया में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां मामूली विवाद के कारण एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू दी है। वहीं आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। वहीं मृतक की पहचान गुरपाल सिंह निवासी मतफलू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वारदात थाना गोराया के अंतर्गत चौकी दोसांझ कला के गांव मतफलू में गत रात्रि खेत की वट तोड़ने और मिट्टी निकालने से रोकने पर हुए झगड़े के दौरान हुई। मिली जानकारी के अनुसार गुरपाल सिंह पुत्र प्यारा सिंह (70) वासी मतफलू अपनी जमीन में काम कर रहा था कि हरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह तथा निर्मल सिंह पुत्र चिंता सिंह उसकी जमीन के साथ लगती वट से मिट्टी निकालने लग पड़े। उसने जब रोका तो हरजीत सिंह तथा निर्मल सिंह ने उसके सिर में कसी मार कर उसका कत्ल कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर गोराया पुलिस और दोसांझ कलां पुलिस मौके पर पहुंची। उसने लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. ने बताया कि कत्ल के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के भतीजे सुखदेव सिंह ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

2 Comments

  • Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us