Thursday, February 6
Shadow

जालंधर कैंट से 5 साल की बच्ची अगवा, करतारपुर से पुलिस ने बरामद की बच्ची

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) जालंधर कैंट के तोपखाना बाजार से बच्ची के गायब होने का मामला सामने आया है। दोपहर करीब 2 बजे व्यक्ति 5 साल की लड़की को लेकर चला गया। जब लड़की न दिखी तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और बच्ची को ढूंढने के लिए परिवार इधर उधर घूमने लगा पर बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद परिवार की ओर जालंधर कैंट थाने में सूचना दी और पुलिस ने कुछ ही घंटों में लड़की को ढूंढ निकाला।

बच्ची के मामा सूरज ने बताया की गली में रस्म किरया का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक बच्ची लापता हो गई। आसपास के सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि टेंट वाले के साथ आए लड़का उनकी भांजी को ले गया। सीसीटीवी में लड़का बच्ची को हाथ पकड़कर साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने लड़की को शाम को करतारपुर से बरामद कर लिया। आरोपी लड़का करतारपुर का ही रहने वाला है।

Call Us