Tuesday, December 2
Shadow

जालंधरः ESI अस्पताल में 6 वर्षीय बच्ची हुई लापता

Share Please

 

जालंधर (राहुल अग्रवाल): जालंधर ESI अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 6 वर्षीय बच्ची अस्पताल से लापता हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रानी देवी ने बताया कि उसका पति पिछले 2 महीने से अस्पताल में भर्ती है। इसी के चलते आज उसने अपनी बच्ची को व्हील चीयर नीचे से लाने के लिए भेजा था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब वह नहीं पहुंची।

रानी ने बताया कि उसकी 6 वर्षीय रिया कुमारी लापता हो गई है। जिसके बाद घटना संबंधी रानी देवी ने जानकारी अस्पताल के कर्मियों को दी, लेकिन अभी तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि वह फोकल प्वाइंट में पास रहते है। घटना के बाद रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us