Friday, June 19
Shadow

जालंधर कैंट मोहल्ला नं. 27 में बारिश से गिरा पेड़

Share Please

जालंधर कैंट(राहुल अग्रवाल): आज कुछ देर पहले जालंधर कैंट के मोहल्ला न. 27 में बारिश के चलते एक बड़ा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि जब ये हादसा हुआ उस समय न तो कोई पेड़ के नीचे खड़ा था और न ही वहां कोई आवजाई नहीं थी, जिस कारण इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन पेड़ के नीचे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली के खंभे व लगी तारों में पेड़ की टहनियां अटक गई, जिस कारण पेड़ जमीन पर नहीं गिरा।

इस हादसे की सूचना PSPCL कैंट के SDO परमजीत सिंह व JE हरमन जी को दे दी गई है, उन्होंने कहा है कि जल्द ही उनकी टीम मौके पर पहुँच रही है। वहीं कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के वाइस प्रेसिडेंट श्री पुनीत शुक्ला ने भी कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारीयों को इस हादसे के बारे में सूचित किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड कर्मचारी भी जल्द वहां पहुंच रहे हैं।

282 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us