Tuesday, December 2
Shadow

जालंधर कैंट पुलिस ने कार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट पुलिस को कार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की कंपनी के नाम से चलने वाली कार एजेंसी लवली ऑटोज से दो कारें चोरी की थी। इसमें एक शोरूम का कर्मचारी है। पूछताछ में पता चला कि शोरूम के कर्मचारी ने चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने उनके साथ चोरी की दो लग्जरी कारों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों की अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसके साथ इस चोरी और कौन शामिल है, इसकी जांच कर रही है।
शोरूम का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष अरोड़ा (34 वर्ष, निवासी ईश्वर नगर, जालंधर) और पंकज (25 वर्ष, निवासी स्टार कॉलोनी, जालंधर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस चोरी का मास्टरमाइंड मनीष अरोड़ा था, जो खुद लवली ऑटो नेक्सा शोरूम में काम करता था। उसने अपने साथी पंकज के साथ मिलकर एक साजिश रची और कंपनी की वर्कशॉप से दोनों गाड़ियां चुराई थीं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ 23 अक्टूबर को थाना जालंधर कैंट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Call Us