Thursday, April 2
Shadow

जालंधर कैंट सारथी वेलफेयर सोसाइटी’ ने बच्चों को वितरित की शिक्षा सामग्री; निस्वार्थ सेवा की हुई सराहना

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल): शिक्षा के उजियारे को हर घर तक पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए ‘सारथी वेलफेयर सोसाइटी’ द्वारा आज मोहल्ला नंबर 10 स्थित तुलसी एस.डी. गर्ल्स स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद और होनहार बच्चियों को स्कूल बैग, कापियां और पेन वितरित किए गए ताकि उनकी शिक्षा में कोई बाधा न आए।इस सेवा कार्य की सराहना करने के लिए ‘Ita सोशल वेलफेयर’ (ढिलवां) की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। संस्था के चेयरमैन सतविंदर सुनीत जी, सेक्रेटरी हंस राज जी और कैशियर जिंदर सर्राे जी ने बच्चों को सामग्री वितरित की और सारथी वेलफेयर सोसाइटी के इस नेक प्रयास की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की यह पहल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। ‘सारथी वेलफेयर सोसाइटी’ का गठन छावनी के कुछ सकारात्मक सोच रखने वाले मित्रों द्वारा किया गया है। संस्था का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली बच्चों की सहायता करना है जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। संस्था के प्रधान श्री दिनेश शर्मा ने पुनः स्पष्ट किया कि इस मुहिम के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति से कोई चंदा नहीं लिया जा रहा है; संस्था के सदस्य स्वयं इतने सक्षम हैं कि वे मिलकर इन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए संसाधन जुटा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान संस्था की पूरी टीम मुस्तैद रही, जिनमें अमित गोयल (चेयरमैन), मनीष गोयल (वाइस चेयरमैन), दिनेश शर्मा (प्रधान), मनजीत सिंह (जनरल सेक्रेटरी), दीपक गर्ग (कैशियर), रोहित शर्मा (ज्वाइंट कैशियर), डॉ. संजय (ऑर्गनाइजर सेक्रेटरी), रवि कांत भूमन (ज्वाइंट सेक्रेटरी), पंडित उमेश और विशाल गिल (एग्जीक्यूटिव मेंबर्स) प्रमुख रूप से शामिल थे।शिक्षा संबंधी सहायता के लिए जरूरतमंद परिवार इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: दिनेश शर्मा (प्रधान): 98783-80127, दीपक गर्ग (कैशियर): 97799-37747

Call Us