Friday, May 8
Shadow

जालंधर कैंट में 21 मई को विशाल निशान यात्रा और 22 मई को सजेगा बाबा का भव्य दरबार

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- ‘करने वाले श्याम, करवाने वाले श्याम’ सेवा समिति द्वारा प्रथम श्री श्याम स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन को लेकर संस्था के सेवादारों और श्री श्याम प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शुभारंभ 21 मई को विशाल निशान यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य रूप में निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समिति द्वारा सुनिश्चित की गई हैं।22 मई: श्री श्याम स्थापना दिवस व भजन संध्या
22 मई को गगन पैलेस में मुख्य समारोह का आयोजन होगा। इस शाम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जिसमें देश के विख्यात भजन गायक अपनी हाजिरी लगाएंगे। कोलकाता से सुप्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल और अनिल शर्मा, तथा जालंधर कैंट के उभरते गायक हिमांशु वत्स बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार बाबा का श्रृंगार विशेष रूप से कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। साथ ही, बाबा का भव्य मुकुट विशेष रूप से गुजरात से मंगवाया गया है, जिसके दर्शन भक्तों के लिए विशेष अनुभव होंगे। मुख्य सेवादार कमल अग्रवाल, संतोष ऐरन, कुमार जैन, कुणाल गर्ग, गुनदीप सिंह लांबा और आकाश गुप्ता ने समस्त श्री श्याम प्रेमियों से सविनय अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार पहुँचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और संकीर्तन की शोभा बढ़ाएं।प्रचार विभाग,
करने वाले श्याम, करवाने वाले श्याम सेवा समिति, जालंधर।

Call Us