जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :- जालंधर कैंट के नलवा रोड स्थित एम.ई.एस. क्वार्टर में ‘पीर बाबा मेहंदी शाह नवयुवक कमेटी’ द्वारा 17वें सालाना मेले का आयोजन बेहद श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया जा रहा है। यह दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेला 11 जून और 12 जून 2026 को आयोजित होगा, जिसमें भारी संख्या में संगतों के पहुंचने की उम्मीद है। मेला कमेटी के मुख्य सेवादार टिपू हंस ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों दिन होने वाले मुख्य समारोहों की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई है: मेले का पूरा कार्यक्रम:
दिन पहला: 11 जून 2026 (दिन गुरुवार) शाम 05:00 बजे: झंडे और पवित्र चादर चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। रात 06:30 बजे: मेहंदी की रस्म पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जाएगी। रात 07:00 बजे: चिराग रोशन करने (दीपक जलाने) की रस्म होगी। रात 08:00 बजे: संगतों के लिए अटूट लंगर बरताया जाएगा। दिन दूसरा: 12 जून 2026 (दिन शुक्रवार) दोपहर 01:00 बजे: विशाल लंगर की शुरुआत होगी। दोपहर 02:00 बजे: सूफियाना कवालियों का आगाज़ होगा, जहाँ मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे। शाम 05:00 बजे: मेले के विशेष आकर्षण के रूप में पारंपरिक ‘नक़लां’ (सांस्कृतिक रंगमंच/स्वांग) का कार्यक्रम पेश किया जाएगा। पीर बाबा मेहंदी शाह नवयुवक कमेटी ने समूह इलाका निवासियों और दूर-दराज से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर दरगाह हज़रत पीर बाबा मेहंदी शाह जी के दरबार में हाजिरी भरकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और लंगर का आनंद लें।
अधिक जानकारी या सहयोग के लिए सेवादार टिपू हंस से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 98556-42857, 99883-36946,96465-10423, 95924-13140
