जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल, संजीव गर्ग) : पिछले कई दिनों से जालंधर कैंट की और आस पास के इलाको की जनता लोकल मिलिट्री ऑथोरिटी से चेकिंग को लेकर बहुत परेशांन है, पहले कैंट बैरियर पर चेकिंग करवाने के बाद थोड़ी ही दूरी पर मिलिट्री पुलिस सिविलियन रेहसी इलाको मे आकर हेलमेंट के नाम पर आम जनता को परेशांन कर रही है और चालान करवा रही है।
आज जनता बहुत परेशांन होकर सिविल मेंमबर पुनीत शुक्ला, विकि चड्डा, डॉक्टर संजीव, विक्रम बंसल, गौरव गुप्ता व आदि लोगो ने रोष जताया और इस चेकिंग के कारण बाहर से ग्राहक कैंट मै नही आ रहा जिस वजह से कैंट के दुकानदार काफी परेशांन है जिस वजह से कल सुबह 1 बजे तक बाजार बंद करने का एलान किया और लोगो से विनती की सब लोग एक साथ एकठे हो कर अपने अधिकार के लिए सुबह 11 व्जे कैंट बोर्ड पहुँचे।
