Saturday, June 13
Shadow

जालंधर कैंट दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी और ऑटो यूनियन ने राहगीरों के लिए लगाई ठंडे-मीठे जल की छबील

Share Please

जालंधर कैंट: (राहुल अग्रवाल) :- भीषण गर्मी के इस मौसम में राहगीरों और आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जालंधर कैंट दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी ऑटो यूनियन की तरफ से एक सराहनीय पहल की गई। यूनियन की ओर से कैंट क्षेत्र में ठंडे और मीठे जल की छबील लगाई गई, जहाँ सैकड़ों लोगों ने अपनी प्यास बुझाई और इस सेवा की सराहना की।इस धार्मिक व सामाजिक कार्य की शुरुआत मुख्य सेवादारों द्वारा अरदास करने के उपरांत की गई। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने खुद खड़े होकर राहगीरों, रिक्शा चालकों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को श्रद्धापूर्वक ठंडा-मीठा जल पिलाया।

इस छबील के सफल आयोजन में ऑटो यूनियन के नेतृत्व और सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सेवादार: राजेश नाहर (प्रधान), लकी हंस (चेयरमैन), सनी गिल (ऑटो यूनियन प्रधान), मोहन जीत पोला ,
पुखराज जी,बिट्टू, कमल नीलू, राजू, संदीप सीपा, अनु ,सोनू गिल । इस अवसर पर प्रधान राजेश नाहर और चेयरमैन लकी हंस ने संयुक्त रूप से कहा कि इस चिलचिलाती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि दशहरा ग्राउंड मार्केट कमेटी ऑटो यूनियन भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जनकल्याण के कार्य निरंतर जारी रखेगी। इस सेवा कार्य में यूनियन के अन्य सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

Call Us