Saturday, June 13
Shadow

जालंधर कैंट में भक्तिमय माहौल: श्री पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में ‘भागवत कथा’ का भव्य आयोजन

Share Please

जालंधर कैंट :(राहुल अग्रवाल) जालंधर कैंट स्थित श्री मन्दिर मक्खन लाल जी (मोहल्ला नं. 19) में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। पवित्र श्री पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में यहाँ ‘श्री पुरुषोत्तम मास भागवत कथा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन स्थानीय स्त्री सत्संग मण्डली द्वारा बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। कथा के विशेष प्रसंग के अंतर्गत, गत दिवस पुरुषोत्तमा एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के पावन अवतरण (जन्मोत्सव) की कथा सुनाई गई। व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य आचार्य राजेन्द्र वत्स जी ने भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य और उनकी लीलाओं का अत्यंत सविस्तार, रोचक एवं आध्यात्मिक विवेचन किया। आचार्य जी के सुमधुर भजनों और मर्मस्पर्शी व्याख्यान ने वहाँ उपस्थित सभी श्रोता गणों को भाव-विभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पाण्डाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस पावन धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में महिला सत्संग मण्डली की प्रमुख सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कथा के दौरान मुख्य रूप से श्रीमती मधु गुप्ता, शशि गोयल, प्रोमिला जी, नीलम भानुशाली, विमलेश वत्स, कविता जी, मीनू कन्नौजिया, रमा शर्मा, विशु शर्मा, दर्शना, सुनीता, नीति मौदगिल, गीतू गोयल एवं कमला राणा जी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित रहे। मण्डली के सदस्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में भागवत श्रवण का विशेष महत्व है और इस कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और सुख-शांति का प्रसार करना है।

Call Us