Monday, June 15
Shadow

अमृतसर कोर्ट से बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुनाया यह फैसला

Share Please

अमृतसर (राहुल अग्रवाल) :- अमृतसर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर की अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने थाने के भीतर कथित रूप से दस्तावेज फाड़ने और एक समर्थक को छुड़ाने के प्रयास से जुड़े मामले में उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। इस मामले में पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

मामले की पिछली सुनवाई 10 जून को हुई थी। उस दौरान अदालत ने थाना मजीठा की कथित सीसीटीवी फुटेज पेश न किए जाने पर पुलिस से जवाब तलब किया था। कोर्ट ने मामले से जुड़े साक्ष्यों को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

बिक्रम मजीठिया और उनके 50 से अधिक समर्थकों पर थाना परिसर में प्रवेश कर दस्तावेज फाड़ने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं। आरोप है कि इस दौरान थाने के कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हुआ और पुलिस कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश की गई सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील अजय कुमार वरमानी ने अदालत में दलील दी कि मामला राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मजीठिया और उनके सहयोगी केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी संबंधी जानकारी लेने के लिए थाने पहुंचे थे। वकील के अनुसार, उन्होंने पुलिस से संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की थी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल नहीं थे।

Call Us