अमृतसर कोर्ट से बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुनाया यह फैसला
अमृतसर (राहुल अग्रवाल) :- अमृतसर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर की अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने थाने के भीतर कथित रूप से दस्तावेज फाड़ने और एक समर्थक को छुड़ाने के प्रयास से जुड़े मामले में उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। इस मामले में पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
मामले की पिछली सुनवाई 10 जून को हुई थी। उस दौरान अदालत ने थाना मजीठा की कथित सीसीटीवी फुटेज पेश न किए जाने पर पुलिस से जवाब तलब किया था। कोर्ट ने मामले से जुड़े साक्ष्यों को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।
बिक्रम मजीठिया और उनके 50 से अधिक समर्थकों पर थाना परिसर में प्रवेश कर दस्तावेज फाड़ने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं। आरोप है कि इस दौरान थाने के कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हुआ और पुलिस कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश की गई सुनवाई के दौर...
