Thursday, July 17
Shadow

जालंधर में विधायक के भांजे का युवकों ने किया कत्ल

Share Please

जालंधर :-(राहुल अग्रवाल) जालंधर में विधायक के भांजे को सरेआम देर रात कत्ल कर दिया गया। जिसके साथ उसके दो दोस्त भी थे जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान सन्नी निवासी ब्यास पिंड के रूप में हुई है। जालंधर के आदमपुर से विधायक कोटली के भतीजे सन्नी जिसका बेटा मात्र ढेड साल का है जो रात को दो दोस्तों के साथ आदमपुर में खाना खाने गया था कि वही सकारपियो् कार में आए युवकों के साथ बहस हो गई जिन्होंने चाकू से हमला कर सन्नी का कत्ल कर दिया।

कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि सभी ने मिलकर विधायक के भांजे और उसके दो दोस्तों की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसमें विधायक के भांजे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। वहीं, दो घायल हुए हैं। देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Call Us