Wednesday, March 11
Shadow

जालंधर कैंट करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की तरफ से सतरंगी फाल्गुन द्वादशी पर भव्य संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10, में आयोजित किया गया।

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की तरफ से सतरंगी फाल्गुन द्वादशी पर भव्य संकीर्तन श्री बड़ा मंदिर मोहल्ला 10, जालंधर छावनी में आयोजित किया गया। इस दौरान श्याम का दरबार फूलों से सजा तथा पूरा पंडाल इत्तर से महक रहा था। श्री खाटू श्याम भजन गंगा में प्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु वत्स और राकेश कोचर ने श्री श्याम बाबा एवं श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया जिसमें ने मुझे मेरे श्याम की मुरलिया बन जाने दो….. मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे, म्हाने श्याम धणी को दरबार चोखो लाग्यो, मैं वारी जाऊं बलिहारी जाऊं सूरत पे थारी, मारो श्याम बसे खाटू माही सालासर में.. मैंने मोहन को बुलाया वह आता होगा, मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे यार, बांह पकड़ सांवरे कहीं छूट ना जाए, श्याम खाटू वाले के दर पर जो भी आए … इत्यादि भजनों से भक्तजन भजनों पर मस्ती के साथ झूमते रहे और जयकारों के साथ माहौल श्याममय बन गया। इस मौके पर सजाया गया श्री श्याम बाबा का श्रृंगार मोंगरा, चंपा, चमेली, कमल, गुलाब, आरकिड, रजनी गंधा, तुलसी आदि की मालाओं से सुसज्जित था जो सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा। संकीर्तन कार्यक्रम के अंत में आरती कर महाप्रसाद वितरित हुआ। इस मौके कमल अग्रवाल, गुरदीप सिंह लांबा, कुणाल गर्ग कुमार जैन, सागर, निशांत गोयल, गौरव मित्तल, आशु मित्तल, राजन, करण अरोड़ा, आकाश गुप्ता, दीपा सहित कई भक्तजन मौजूद थे।

Call Us