Tuesday, March 31
Shadow

जालंधर कैंट में ‘सारथी वेलफेयर सोसाइटी’ का गठन बिना किसी बाहरी चंदे के जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे संस्था के सदस्य

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल): शिक्षा से वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के उद्देश्य से जालंधर कैंट में ‘सारथी वेलफेयर सोसाइटी’ का गठन किया गया है। यह संस्था उन प्रतिभाशाली बच्चों के लिए एक संबल बनकर उभरी है जो केवल धन के अभाव में अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हैं।संस्था की सबसे बड़ी विशेषता इसकी कार्यप्रणाली है। संस्था के प्रधान श्री दिनेश शर्मा ने बताया कि इस नेक कार्य के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति या सार्वजनिक स्रोत से चंदा (Donation) एकत्रित नहीं किया जाएगा। संस्था के सदस्यों ने स्वयं यह प्रण लिया है कि वे अपनी निजी सामर्थ्य से ही बच्चों को मुफ्त किताबें, कॉपियां, स्कूल बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराएंगे।छावनी के सकारात्मक सोच रखने वाले मित्रों द्वारा शुरू की गई इस मुहिम का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े बच्चों को शिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाना है। संस्था का मानना है कि पैसों की तंगी किसी भी बच्चे की प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए।अपने सेवा कार्यों का श्रीगणेश करते हुए ‘सारथी वेलफेयर सोसाइटी’ द्वारा कल मोहल्ला नंबर 10 स्थित तुलसी एस.डी. गर्ल्स स्कूल में जरूरतमंद छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपियां और पेन वितरित किए जाएंगे।संस्था की कार्यकारिणी टीम: अमित गोयल (चेयरमैन), मनीष गोयल (वाइस चेयरमैन), दिनेश शर्मा (प्रधान),मनजीत सिंह (जनरल सेक्रेटरी),दीपक गर्ग (कैशियर), रोहित शर्मा (ज्वाइंट कैशियर), डॉ. संजय (ऑर्गनाइजर सेक्रेटरी) , रवि कांत भूमन (ज्वाइंट सेक्रेटरी), पंडित उमेश (एग्जीक्यूटिव मेंबर) ,विशाल गिल (एग्जीक्यूटिव मेंबर) यदि आपके आसपास कोई ऐसा बच्चा है जिसे शिक्षा सामग्री की आवश्यकता है, तो आप निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: श्री दिनेश शर्मा (प्रधान): 98783-80127 , श्री दीपक गर्ग (कैशियर): 97799-37747

Call Us