Monday, September 14
Shadow

नशे के खिलाफ जंग: ‘ओपन शहीद भगत सिंह क्लासिक’ में देश भर के बॉडीबिल्डर्स ने दिखाया दम

Share Please

आदमपुर : (राहुल अग्रवाल) युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर सेहत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से, SFG क्लासिक द्वारा इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन (IFBA) के तत्वावधान में कल, 23 मार्च 2026 को “नशे के खिलाफ एक जंग” के तहत ओपन शहीद भगत सिंह क्लासिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत पिंड दुहरे (आदमपुर) के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए एथलीट्स ने अपनी सुगठित देह और फिटनेस का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमृतपाल लॉयल (लायल ब्रदर्स फाइनेंस) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रमुख श्रेणियों के परिणाम:
स्टार कैटेगरी: गणेश कुमार (जालंधर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे पर टिंकू राम (लुधियाना) और तीसरे पर दयाल (तरन तारन) रहे। मेंस जींस मॉडल: बिलो 5’7 श्रेणी में जुगल (कटरा) और योगेश ठाकुर (प्रागपुर) दूसरे और जगदीप (कोट खुर्द) तीसरे स्थान पर रहे। मास्टर्स कैटेगरी: 40+ में बलविंदर सिंह (मंडी अहमदगढ़), 50+ में जसपाल सिंह (बठिंडा) और 60+ में दीदार सिंह (गुरदासपुर) ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया। मेंस फिजीक: बिलों जुगल (कटरा) , मनीष (हिमाचल प्रदेश) और पियांशु (जालंधर) ने अपनी-अपनी ऊंचाई श्रेणियों में बाजी मारी। बिगिनर बॉडीबिल्डिंग: विभिन्न भार वर्गों में 50-55 सनी खुल्लर (जालंधर), 55-60 आयुष (जम्मू), 60-65 मोहित कुमार (फतेहगढ़ साहिब), 65-70 गुरप्रीत (नकोदर) और 70-75 अमित (पानीपत) विजेता रहे। जूनियर बॉडीबिल्डिंग: 50-55 विशाल सिंह (कोटकपूरा), 60-65 मोहित कुमार (फतेहगढ़ साहिब), 65-70 मनीष (हिमाचल प्रदेश), 70-75 इंदरजीत सिंह (कपूरथला) और ओपन चक्षु (भोगपुर) ने अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। जूनियर/सीनियर क्लासिक फिजिकी: बिलों 5’7 जुगल (कटरा) , सीनियर क्लासिक फिजिकी बिलों 5’7 दलराज सिंह (फरीदकोट) , अभाव 5’7 गुरमुख सिंह (फरीदकोट) पहले स्थान पर रहे । सीनियर बॉडीबिल्डिंग: इस मुख्य श्रेणी में 50-55 सनी खुल्लर, 55-60 प्रभजोत (लुधियाना), 60-65 मोहित कुमार, 65-70 जाविद जिमी (होशियारपुर), 70-75 गुरमुख सिंह (हिमाचल प्रदेश), 75-80 कावल गिल (अमृतसर) और ओपन कैटेगरी में तजिंदर (होशियारपुर) पहले स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को शानदार ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और जिम बैग देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल (Jury) की भूमिका में कोच शशि कुमार, सुनील कुमार (SFG जिम ओनर), दलजीत सिंह बॉयल, सौरव राज, अर्जुन भारद्वाज, राज और अभिषेक (समाज सेवी) ने निष्पक्ष भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृतपाल लॉयल (विलेज डिफेंस कमेटी इंचार्ज) और SFG ऑफिशियल टीम के सदस्य संदीप सांपला, रमनदीप कौर, दीक्षा सांपला, गगनदीप, लवप्रीत, कान्हा,आशीष मसीह, रौनक, संध्या और पुष्पा का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति ने संदेश दिया कि खेल और फिटनेस ही युवाओं को नशे की कुरीतियों से बचा सकते हैं।

Call Us