Tuesday, April 7
Shadow

करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की ओर से वृन्दावन धाम के लिए यात्रा 9 अप्रैल को

Share Please

जालंधर कैंट (राहुल अग्रवाल) :-  जालंधर कैंट करने वाले श्याम करवाने वाले श्याम सेवा समिति की और से श्री वृंदावन धाम यात्रा 9 से 13 अप्रैल 2026 से दिन गुरुवार को जालंधर कैंट से सायं 6:30 बजे रवाना होंगी यात्रा को लेकर एक विशेष मीटिंग संस्था के मुख्य सेवादार गुणदीप सिंह लांबा के कार्यालय में की गई। जिसमें यात्रा को लेकर विचार विमक्ष किया गया। इस दौरान सेवादार कमल अग्रवाल ने बताया कि यात्रा 9 अप्रैल 2026 दिन को श्री बांके बिहारी के भगतों को लेकर रवाना होंगी। जिसकों लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्य सेवादार गुणदीप सिंह लांबा और कमल अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में भगतों के लिए खाने पीने ठहरने का प्रबंध कर लिया गया है। इस मौके पर कुणाल गर्ग, कुमार जैन, संजय सुरी, दिलीप कुमार, गौरव मित्तल राहुल मित्तल, करण अरोड़ा, दक्ष जिंदल, साहिल वर्मा, राजन, अनुज शर्मा, पंकज शर्मा, आकाश गुप्ता, सागर, हिमांशु खोसला, संतोष, राकेश कोचर, हिमांशु वत्स गगन अग्रवाल उपस्थित थे।

Call Us